Jaunpur News : पुलिस ने एक माह से लापता वृद्धा को परिवार से मिलाया

Jaunpur News : पुलिस ने एक माह से लापता वृद्धा को परिवार से मिलाया

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना प्रभारी सदानंद राय व सतहरिया पुलिस चौकी के प्रभारी अजय प्रकाश पांडेय की टीम ने लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा को उनके परिवार से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है। मालूम हो कि बीते सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में 45 वर्षीय वृद्ध महिला जो औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में टहल रही थी। उक्त वृद्ध महिला की लोगों ने सूचना सतहरिया चौकी इंचार्ज अजय प्रकाश पांडेय को दी। वह मौके पर पहुंचकर अस्वस्थ वृद्धा को चौकी पर लाए। थाना प्रभारी सदानंद राय ने वृद्ध महिला के परिजन को तलाशने के लिए पुलिस ने वृद्धा के गांव का पता लगाकर परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे रामदत्तपुर थाना दर्शन नगर जिला अयोध्या निवासी वृद्ध महिला के पुत्र दिनेश गौड़ ने बताया कि यह महिला मेरी मां है जिनका नाम उषा देवी है जो लगभग 1 माह से लापता चल रही थी। चौकी इंचार्ज अजय पांडेय प्रकाश ने वृद्ध महिला की देखभाल करने को परिवार वालों से कहा और सारी कागजी प्रक्रिया करने के बाद वृद्ध महिला को नया वस्त्र व मीठा देखकर थाना प्रभारी सदानंद राय व चौकी इंचार्ज अजय प्रकाश पांडेय ने परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के इस मानवीय सहयोग के लिए परिजनों ने थाना पुलिस का तहे दिल से आभार जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं