JAUNPUR NEWS : पुलिस ने वारण्टी को किया गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी एक वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय तथा हेड कांस्टेबल शशांक शेखर गुप्ता ने रविवार को सवायन निवासी धर्मेंद्र पुत्र उदयभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुये वारंटी को चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









