JAUNPUR NEWS : पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

JAUNPUR NEWS : पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गयी। इस दौरान नीम, बरगद, पीपल आदि के पौधे रोपित किए गए। विकास खण्ड स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीरपट्टी में प्रबन्धक वंशगोपाल त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रधानाध्यापक महेश दूबे सहित अन्य शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ लिया।

प्रधानाध्यापक दूबे ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी के सभी प्राणियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुद्ध हवा और पानी की आवश्यकता होती है जो हमें पर्यावरण संरक्षण से हीं मिल सकती है। पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।इसी तरह विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान राजेश चौबे, सजीवन मौर्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent