Jaunpur News : गांव में तनाव देखते हुये पीएसी तैनात

Jaunpur News : गांव में तनाव देखते हुये पीएसी तैनात

अरविन्द यादव एडवोकेट
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के करियांव गांव में रास्ते के विवाद में हुए संघर्ष के बाद जारी तनाव को देखते हुए सोमवार को डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई हैं। जवानों ने गांव का भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब हैं कि करियांव गाँव मे शनिवार रात साढ़े 8 बजे के आस-पास रास्ते के विवाद मे हुई मारपीट मे जिला पंचायत सदस्य सहित दो लोग घायल हो गये थे। गोली चलने की भी बात होती रही जिसे पुलिस ने अफवाह बताया था।

जानकारी के अनुसार मीरगंज के करियांव गाँव में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं व दूसरे पक्ष के लोगों में तनाव कई महीनों से चला आ रहा है। कई बार दोनों पक्ष में विवाद हुआ जिस पर मुकदमा चल रहा है। शनिवार की रात गाँव में रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गयी थी जिसमें एक पक्ष से भीम आर्मी के कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य राहुल कुमार तथा दूसरे पक्ष से पवन सिंह घायल हो गये थे। गोली चलने की सूचना पर थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश गुप्ता पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच आवश्यक जांच पड़ताल कर दोनों पक्ष को थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई किया था किंतु गांव में घटना के तीसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी देख श्री गुप्ता ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। मामला गम्भीर देख गांव में पीएससी तैनात कर दी गयी हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat