Wednesday, May 13, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: राज्यमंत्री, विधायक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिजन को...

Jaunpur News: राज्यमंत्री, विधायक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिजन को दिया सांत्वना

-

  • राज्यमंत्री, विधायक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिजन को दिया सांत्वना

  • मुकदमा दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीम गठित: एसपी

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
जौनपुर। जनपद में खेतासराय के समीप घटित हृदयविदारक घटना में सरायख्वाजा निवासी आजाद बिन्द की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यह घटना अत्यप्त दुःखद है। साथ ही अंतर्मन को झकझोर देने वाली भी है। शाहगंज विधायक रमेश सिंह, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
उपरोक्त लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराध करने वाला निश्चित रूप से आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली गयी है। साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में इस जघन्य अपराध में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि न्याय स्थापित हो और यह घटना समाज में एक सख्त संदेश के रूप में सामने आये।
जिला एवं पुलिस विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है तथा सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से शांति एवं संयम बनाये रखने की अपील किया। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह भी किया। इसके पहले राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने भी परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट

ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट  तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार शाम...

Jaunpur News: नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाई

नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाईतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर क्षेत्र के...

Jaunpur News: अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़तेजस टूडे सं. सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को पावन धाम में उमड़ा भक्तों...

Jaunpur News: सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील

सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि दुकान बन्द...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular