Jaunpur News : विश्व की सबसे बड़ी संस्था है लायंस क्लबः शशांक सिंह

Jaunpur News : विश्व की सबसे बड़ी संस्था है लायंस क्लबः शशांक सिंह

क्लब के आदर्श वाक्य ‘हम सेवा करते हैं’ पर हम कार्य करते हैंः जयकृष्ण साहू
जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूंगाः विष्णु सहाय
जौनपुर। लायंस क्लब विश्व की सबसे बड़ी संस्था है जो किसी प्रकार का अनुदान सरकार से नहीं लेती है। लाखों सदस्य जो पूरी दुनिया में हैं, वही सब मिलकर योगदान करते हैं। उसी योगदान से लायंस परिवार समाज में जरूरतमन्दों लोगों की सेवा करता है। विश्व के 210 देशों में कुल 14 लाख 13 हजार 366 सदस्य हैं। अमेरिका में अकेले 2 लाख 84 हजार 960 हैं लेकिन उसे पीछे छोड़ते हुये भारत में 2 लाख 85 हजार 140 सदस्य हो गये हैं। उक्त बातें लायंस क्लब क्षितिज के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने मंगलवार को नगर एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुये कही। इसी क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष जयकृष्ण साहू जैकी ने बताया कि इस क्लब की शुरूआत मेल्विन जॉस ने वर्ष 1917 में इलिनोइस के शिकागो शहर में की थी।

क्लब के आदर्श वाक्य ‘हम सेवा करते हैं’ को दोहराते हुये श्री साहू ने कहा कि जौनपुर में लायंस क्लब क्षितिज की नींव वर्तमान गर्वनर एवं जौनपुर की शान डा. क्षितिज शर्मा के कार्यकाल में 28 अगस्त 2019 को संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह की अध्यक्षता में पड़ी थी। अपने कार्यकाल में किये गये सेवा कार्यों को बताते हुये श्री साहू ने बताया कि अब इस संस्था की बागडोर विष्णु सहाय के कंधे पर आ गयी है। इसके बाद नवचयनित अध्यक्ष विष्णु सहाय ने कहा कि संस्था द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूंगा। साथ ही आगे कहा कि सचिव देवानन्द श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर सहित पूरी कार्यकारिणी के साथ लायंस क्लब क्षितिज को और ऊंचाई पर ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, धर्मेन्द्र सेठ, संजय गुप्ता, सर्वेश जासयवाल सहित क्लब से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat