Jaunpur News : उद्योग मंत्री भारत सरकार ने भाजपा जिला कार्यालय का किया उद्घाटन
सौरभ सिंह
जौनपुर। जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक लंबे अरसे का इंतजार अब खत्म हो गया है। शुक्रवार को इस कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर से वर्चुअली किया। कार्यालय में लगे एलईडी पर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उद्घाटन कार्यक्रम को देखा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देश में 512 जिला कार्यालय बनाने का लक्ष्य तय किया है।

आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 230 कार्यालय बनकर तैयार हो गए हैं और 150 कार्यालयों के निर्माण का कार्य चल रहा है। उत्तर प्रदेश में 72 कार्यालय खुलने थे, यहां पर 69 कार्यालय खुल गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ भाजपा जहां कार्यालयों का उद्घाटन करती है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा गरीब कल्याण के लिए हमारा जो सतत प्रयास है। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश मंत्री शंकर गिरी उपस्थित रहे। शहर से बाहर मछलीशहर मार्ग पर लखनऊ वारणसी बाईपास के पुल के पास यह बिल्डिंग बनकर तैयार हुई है। कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया। उन्होंने कार्यालय पर लगे शिलापट्ट का लोकार्पण किया जिसके उपरांत फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
उसके उपरांत कार्यालय के प्रत्येक कमरे में घूमकर अवलोकन किया। उसके उपरान्त दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने किया। उक्त अवसर पर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश मिश्रा, रमेश सिंह, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, ब्लाक प्रमुखगण संजय सिंह, बृजेश यादव, सुनील यादव, उमेश तिवारी, मछलीशहर जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह, नीरज सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, सुधाकर उपाध्याय, राकेश वर्मा, संदीप सरोज, जिला मंत्री अभय राय, रविन्द्र सिंह राजू दादा, जिला कार्यालय मंत्री विपिन द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, अनिल गुप्ता, नरेन्द्र उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












