Jaunpur News : जिला जज, ट्रिब्यूनल जज व प्रधान न्यायाधीश ने ग्रहण किया कार्यभार
Jaunpur News : जिला जज, ट्रिब्यूनल जज व प्रधान न्यायाधीश ने ग्रहण किया कार्यभार
लम्बित मुकदमों के त्वरित निस्तारण को लेकर जजेज के साथ की बैठक
हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट
जौनपुर। भदोही के पारिवारिक न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश रहीं न्यायिक अधिकारी वाणी रंजन अग्रवाल ने 40वें जिला जज के रूप में दीवानी न्यायालय में बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। वह जनपद की प्रथम महिला न्यायाधीश हैं। बतौर जिला जज उनकी पहली पोस्टिंग है।
उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते ही लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण पर बल दिया। न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की एवं कर्मचारियों को भी निर्देश दिये। 1990 में एलएलएम उत्तीर्ण कीं। 1993 में सिविल जज बनीं। 2003 से 2006 तक वह यहां एसीजेएम रह चुकी हैं। 30 सितम्बर 2025 में सेवानिवृत्त होंगी। उधर मुरादाबाद के रहने वाले भूदेव गौतम ने ट्रिब्यूनल जज के रूप में मतापुर स्थित क्लेम ट्रिब्यूनल में कार्यभार ग्रहण किया। अधिवक्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें विधिक दर्शन पत्रिका भेंट की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में उजड़े हुए परिवारों को मरहम के रूप में क्षतिपूर्ति दिलाना सर्वाधिक पुण्य का काम है। इस पुनीत कार्य में अधिवक्ताओं का सहयोग सराहनीय है। श्री गौतम एमकॉम व एलएलबी करने के बाद 1996 में सिविल जज बने। 2006 में सीजेएम व 2008 में एडीजे बने। 2020 में फैजाबाद में ट्रिब्यूनल जज हुए। 30 जून 2024 में सेवानिवृत्त होंगे। उनकी पत्नी रीता कौशिक परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण कीं। मुजफ्फरनगर निवासी जज रीता कौशिक 1991 में एलएलएम उत्तीर्ण करने के बाद 20 मार्च 1996 को सिविल जज बनीं। 2007 में सीजेएम व 2008 में एडीजे बनी। वह फैजाबाद में प्रधान न्यायाधीश थीं। 30 जून 2028 को सेवानिवृत्त होंगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।