JAUNPUR NEWS : देवपुंज गुरू जी की जयन्ती महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
सांसद, मन्त्री, विधायक सहित पार्टी एवं संघ के शीर्ष पदाधिकारियों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित ऊंचगांव में क्षेत्र पंचायत प्रमुख विद्या देवी-राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के निज निवास पर आयोजित देवपुंज तेजोमय डाॅ. रमेश चन्द्र तिवारी (गुरू जी) का जयन्ती महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में बीते 5 नवम्बर से आयोजित महामृत्युंजय महाजप सहित विविध धार्मिक अनुष्ठान के फलस्वरूप मंगलवार को भजन सन्ध्या, गंगा आरती, शिव तांडव, फूलों की होली, भक्ति गीत के साथ प्रसाद वितरण एवं महाभोज कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जयन्ती महोत्सव में भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह के अलावां सांसद, मन्त्री, विधायक सहित पार्टी एवं संघ के शीर्ष पदाधिकारियों ने गुरू जी के जयन्ती महोत्सव में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर महाभोज का प्रसाद ग्रहण किया। दस दिवसीय अनुष्ठान में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं प्रबंधक डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी, एस०वी०डी० गुरुकुल विधि महाविद्यालय एवं रामसमुझ गुरुकुल महाविद्यालय, मेडिकल कालेज एवं विधि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ० राजेश चन्द्र तिवारी, एस.वी.डी. गुरूकुल महाविद्यालय के प्रबंधक डाॅ. राकेश चन्द्र तिवारी तथा एस.वी.डी. एजुकेशन एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक प्रतिभा रमेश चन्द्र तिवारी सहित समस्त तिवारी परिवार श्रद्धा एवं भक्ति में आप्लावित होकर भक्ति भाव में निमग्न रहे। रामकथा एवं भक्ति संगीत से गुंजायमान परिसर में मध्याह्न से ही राष्ट्रीय तथा प्रदेश की जानी—मानी हस्तियों का आवागमन चलता रहा। शीर्ष राजनीतिक हस्तियां पहुंचकर देवपुंज गुरूजी को श्रद्धा—सुमन अर्पित कर महोभोज का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के क्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मन्त्री गिरीश चन्द्र यादव, दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री विश्वनाथ, पूर्व मन्त्री राजा संजय सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, विन्ध्यवासिनी धाम के मुख्य उपासक शिवा जी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जौनपुर प्रभारी राकेश त्रिवेदी, भानु प्रकाश मिश्र, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, विजय सिंह, सुनील यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बंश बहादुर पाल, हृदय नारायण शुक्ल, प्रदीप जायसवाल, सन्तोष सिंह, मान्यता प्राप्त पत्रकार राम दयाल द्विवेदी, बहुसंख्यक ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित भारी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध जन, पत्रकारों के अलावा गुजरात सहित अन्य प्रान्त से भी लोग पहुंचकर श्रद्धा—सुमन अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












