Jaunpur News : सड़क हादसे में व्यवसायी की हुई मौत, परिवार में मचा हाहाकार

Jaunpur News : सड़क हादसे में व्यवसायी की हुई मौत, परिवार में मचा हाहाकार

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के पूरेरामजी गांव स्थित पेट्रोल पम्प के समीप खड़े ट्रक से टकराने से बाइक सवार व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। मृत्यु की सूचना बाजार में पहुँचते ही लोग जहां हतप्रभ रह गये, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौपेड़वा बाजार निवासी 46 वर्षीय राजेश जायसवाल बाजार में ही रहकर सरिया, पतरा आदि का थोक व्यवसाय करते थे।

बीते मंगलवार को राजेश मोटरसाइकिल से जौनपुर गए थे जहां रात्रि में वापस आते समय रास्ते में पूरेरामजी गांव में स्थित पेट्रोल पम्प के समीप पहले से खड़े ट्रक के पीछे बाइक सहित टकरा गये। टक्कर जोरदार होने से राजेश गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिये जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना रात्रि में ही मृत राजेश की पत्नी सुषमा जायसवाल व ग्राम प्रधान अशोक जायसवाल को दी गयी। उधर ट्रक चालक मौका पाकर ट्रक सहित फरार हो गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।