Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: दबंगों के हौंसले बुलन्द: गर्भवती महिला एवं विकलांगों को कुल्हाड़ी...

Jaunpur News: दबंगों के हौंसले बुलन्द: गर्भवती महिला एवं विकलांगों को कुल्हाड़ी से पीटा, पुलिस पर उठ रहे सवाल

-

  • दबंगों के हौंसले बुलन्द: गर्भवती महिला एवं विकलांगों को कुल्हाड़ी से पीटा, पुलिस पर उठ रहे सवाल

तेजस टूडे सं.
अतुल राय/बीके सिंह
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरुहूरपुर गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के दबंगों ने आपसी विवाद में एक ही परिवार के 5 लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों में दो विकलांग, एक दिव्यांग और एक 7 माह की गर्भवती महिला भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार दबंगों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए गर्भवती महिला और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को भी नहीं बख्शा। कुल्हाड़ी के वार से कई लोग गम्भीर रूप से लहूलुहान हो गये। सभी घायलों का उपचार फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है जहाँ कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। “जहां सरकार महिला सुरक्षा और दिव्यांगों के अधिकारों की बात करती है, वहीं 7 माह की गर्भवती और विकलांगों को पीटने वालों पर पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।”

पुलिस की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी जलालपुर पुलिस ने अभी तक पीड़ितों का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित महिलाओं और घायलों को थाने से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

पीड़ितों का आरोप पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई करने से कतरा रही है।

वर्तमान स्थिति पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular