Jaunpur News :भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफलः राम अवतार सोनकर
श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय बाजार में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केराकत विधानसभा के कोषााध्यक्ष राम अवतार सोनकर ने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए सपा की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उत्तर प्रदेश सहित देश में आज जो बेरोजगारी महंगाई चरम पर है, यह भाजपा सरकार की ही देन है।
पिछले 5 सालों में भाजपा ने समाज के हर वर्ग को छलने का काम किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को भी गिनाया। साथ ही लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन प्रदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर जलालपुर सपा ब्लाक अध्यक्ष आफताब आलम, सुनील यादव, पंकज सोनकर, रामआसरे यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।