JAUNPUR NEWS : मुकदमा नहीं लिखे जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में किया हंगामा

JAUNPUR NEWS : मुकदमा नहीं लिखे जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में किया हंगामा

पुलिस की अभद्र कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील के मेन गेट में जड़ा ताला
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील में कार्यरत ग्राम मारूफपुर निवासी अधिवक्ता अंबिका प्रसाद बिन्द का मुकदमा पुलिस द्वारा लिखे नहीं जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि बीते 14 जुलाई को अधिवक्ता के कई दर्जन पेड़ विपक्षी द्वारा काट लिए गए थे। जिसके बाबत अधिवक्ताओं का एक शिष्टमण्डल उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी से मिलकर अवैध तरीके से किये गये पेड़ की कटाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का आग्रह किया था।

उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया और क्षेत्राधिकारी दोनों ने कार्यवाही का आश्वासन दिया था लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। तमाम अधिवक्ता अधिवक्ता समिति संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद और महामंत्री बनवारी राम मौर्य के नेतृत्व में तहसील के मेन गेट को नारेबाजी करते हुए बंद करा दिया और सभी न्यायालय और कार्यालयों में पहुंचकर काफी देर तक हंगामा करते रहे जिसके कारण कामकाज पूरी तरह बाधित रहा। बाद में कोतवाल केके चौबे ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को शांत कराया और तत्काल मुकदमा पंजीकृत किये जाने का आश्वासन दिया।

जिसके बाद अधिवक्ता शांत हुए। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, नागेंद्र श्रीवास्तव, आरपी सिंह, जय प्रकाश दूबे, रमेश चंद यादव, सुशील श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, वेद श्रीवास्तव, जेपी चौधरी, रतन गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, अजय सिंह, पूर्व महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, विपिन मौर्य, सुरेश यादव, अच्छेलाल विश्वकर्मा, बृजेश यादव, विवेक यादव, अनिल मौर्या, पवन गुप्ता, शैलेश यादव, संजय यादव, अमित सिंह, विनय मौर्य, राजकुमार पटवा, रमेश चंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, सुशील तिवारी, जितेंद्र यादव, अतुल श्रीवास्तव, भारत सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला