जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन व समीक्षा समिति की हुई बैठक

जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन व समीक्षा समिति की हुई बैठक

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से गौशालाओं के लिये चिन्हित चारागाह भूमि पर चारे की बुवाई की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि चारागाहों के सम्बन्ध में विवाद/अतिक्रमण की समस्या को सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से समन्वय कर समस्या का निस्तारण कराकर चारागाह भूमि पर शत-प्रतिशत चारे की बुआई सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को सभी गौशालाओं में भूसा-चारा एवं चोकर आदि की पर्याप्त व्यवस्था हमेशा सुनिश्चित रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण कराया जायेगा।

कमी/लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को सभी गौशालाओं में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जल-जमाव न होने पाये। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को सभी गौशालाओं में लाइटनिंग कन्डक्टर लगवाने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गिरधरपुर गढी, मलाका एवं गौहानी के सचिव, ग्राम पंचायत द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सचिव, ग्राम पंचायत से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह व सिराथू सौम्य मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी आरएस यादव एवं डीसी मनरेगा मनोज कुमार वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला