Jaunpur News : भाजपा, बसपा व कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने ली सपा की सदस्यता

Jaunpur News : भाजपा, बसपा व कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने ली सपा की सदस्यता

समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने किया सदस्यता ग्रहण समारोह
जौनपुर। जनपद के धर्मापुर क्षेत्र में संचालित समाजवादी कुटिया परिवार की तरफ से रविवार को नगर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा, बसपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सपा की नीतियांे और कार्यों से प्रेरित होकर आप सभी का सपा परिवार में शामिल होने की घोषणा करता हूं। सपा की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर आप सभी ने जो फैसला लिया है, इससे अब हमारी ऊर्जा और बढ़ेगी।

इस दौरान समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जौनपुर के सभी विधानसभा सीट पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में जीत दर्ज करके अखिलेश यादव को मुख्यमन्त्री बनाने के लिए मैं लगातार लोगों के बीच सपा की नीतियों व कार्यों का बताने का कार्य कर रहा हूँ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यों से प्रेरित होकर आज भाजपा, बसपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता लेने वालों में ओमकार सिंह (भाजपा), रवि सिंह (भाजपा), संदीप सिंह (बसपा), उत्तम दुबे (भाजपा), तहसीलदार दुबे (भाजपा), अरुण चौहान (बसपा), विकास चौहान (भाजपा), अमित गौड़(भाजपा), करिया चौहान (भाजपा), भारत चौहान (भाजपा), किशन चौहान (भाजपा), बृजमोहन प्रजापति (भाजपा), दुर्गेश प्रजापति (भाजपा), राहुल बेनवंशी (बसपा), अशोक बेनवंशी (बसपा), मनीष सरोज (कांग्रेस), छब्बन यादव (हिन्दू युवा वाहिनी), सोलू यादव (हिन्दू युवा वाहिनी), डीएम यादव (हिन्दू युवा वाहिनी), प्रमोद यादव (हिन्दू युवा वाहिनी), करन यादव (हिंदू युवा वाहिनी), रोहित यादव (कांग्रेस), राजू चौहान (भाजपा), आशीष यादव (भाजपा) हैं। इस अवसर पर रूखसार अहमद, इसरार खान, नन्हकू यादव, जयसिंह यादव, विजली यादव, प्रफुल्ल यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent