Jaunpur News : 2004 के सभी शिक्षकों का मानदेय मिलेगाः अमित सिंह

Jaunpur News : 2004 के सभी शिक्षकों का मानदेय मिलेगाः अमित सिंह

जौनपुर। जनपद के अंदर 2004 बैच के कार्यरत सभी परिषदीय शिक्षकों का उनके प्रशिक्षण के समय का अवशेष मानदेय भुगतान के संदर्भ में जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने एडी बेसिक/डायट प्राचार्य एंव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता किया। उन्होंने ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि कार्यालय के कुछ लोगों की मिलीभगत के कारण सिर्फ कुछ ही लोगों को अवशेष भुगतान मिल पाया है जबकि बड़ी संख्या शिक्षक साथी अभी भी अवशेष भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।

कार्यालय के इस भेदभाव पूर्ण व्यवहार को लेकर शिक्षकों में बेहद आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में प्रभारी डायट प्राचार्य व एडी बेसिक वाराणसी अवध किशोर सिंह ने बताया कि मुझे जो सूची प्राप्त हुई थी, उनको मानदेय मेरे द्वारा जारी कर दिया गया है। मैं बेसिक शिक्षा अधिकारी और लेखाधिकारी से शेष शिक्षकों के मानदेय की सूची मंगवाकर 2 से 3 दिन में उनके खाते में प्रेषित कर दूंगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने इस संदर्भ में बताया कि पूर्व में मैंने 2004 में प्रशिक्षण लिए सभी शिक्षकों के मानदेय बिल की डिमांड हेतु पत्र जारी कर दिया था। यही सभी को भुगतान नहीं सका है तो आज ही रिमाइंडर पत्र जारी करके बिल मंगवा लेता हूं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat