Jaunpur News : राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुये गये 13654 वाद

Jaunpur News : राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुये गये 13654 वाद

जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके लोक अदालत का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर सत्य प्रकाश प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, मनोज सिंह गौतम पीठासीन अधिकारी एमएसीटी, अपर जनपद न्यायाधीशगण बुद्धिराम अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, श्रीमती शिवानी रावत सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। रमेश दूबे नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं शिवानी रावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार आयोजत राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13654 वादों का निस्तारित किया गया जिसमें कुल 106132721 रुपये की वसूली धनराशि पर समझौता किया गया। मनोज सिंह गौतम पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा कुल 29 वाद निस्तारित किये गये जिस पर कुल 12669692 रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति निर्धारित की गयी। बैंक रिकवरी से सम्बन्धित 836 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा बैंक सम्बन्धित ऋण मु0 51547573 रुपये वसूल किये गये।

पारिवारिक न्यायालयो द्वारा 42 मुकदमों को निस्तारित किया गया जिसमें 31 मामलों में सायला को मु0 3778000 की समझौता राशि प्रदान करायी गयी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट द्वारा विद्युत से सम्बन्धित कुल 82 वाद निस्तारित किये गये। सम्बन्धित मजिस्टेªट न्यायालयों द्वारा 2547 शमनीय फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया। 138 पराक्राम्य लिखत अधिनियम के 11 मामलें तथा अन्य प्रकार के 15 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल न्यायालय द्वारा कुल 192 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें मु0 34121381 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व न्यायालयों द्वारा फौजदारी के 3781 वादों, राजस्व के 803 वाद, अन्य प्रकार के 5235 का एवं नगर पालिका द्वारा जलकर से सम्बन्धित 22 वादों, विद्युत बिल से सम्बन्धित 49 वादों का निस्तारण किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक विवादों के निस्तारण हेतु प्राप्त 10 प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित पीठों द्वारा समाधान कराया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13654 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल 106132721 रुपये की वसूली धनराशि पर समझौता किया गया।

Jaunpur News : राम कथा सुनने मात्र से ही पाप करने की प्रवृत्तियों का नास हो जाता है

विपिन मौर्य एडवोकेट
बरईपार, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तेजी बाजार के बरचौली गाव में 5 दिवसीय श्री राम कथा अमृत वर्षा के दूसरे दिन भगवान राम की कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास श्री अखिलेस्वरी देवी ने कहा कि भगवान श्री राम के कथा श्रवण मात्र से ही व्यक्ति के पाप करने की प्रवृत्ति का समूल नाश हो जाता है और वह व्यक्ति भगवान के शरण मे हो जाता है जहां से परमेश्वर की की कृपा दृष्टि होती है।

आज समाज के हर वर्ग को चाहिए कि वह समाज अपने कार्यों से एक सामाजिक समरूपता लाये और लोगो की मदद करे। इसके पहले श्रीराम कथा के मर्मज्ञ गोविन्द शास्त्री ने भगवान राम की कथा का रसपान कराया जिसको सुनकर लोग भक्ति विभोर हो गये। कथा के आयोजक हरिशंकर शुक्ल ने लोगों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र शुक्ल, अरविंद सिंह, श्याम जी मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent