घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव निवासी एक युवक का बीते 10 जून को बाबूखेड़ा गांव के पास कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे के वक्त युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुक्रवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मालूम हो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव के रहने वाले इंद्रेश अवस्थी 25 पुत्र सुनील अवस्थी सोमवार सुबह अपनी बाइक से किसी काम से निकला था। अभी वह सदर कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव के पास पहुंचा ही था। इसी दरमियान तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। परिजनों के सहमति के बाद शुक्रवार को पुलिस में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। दिवंगत इंद्रेश एक भाई दो बहन है। घर में रहकर खेती किसानी करता था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















