शहीद जवानों व निर्दोष नागरिकों को दीप जलाकर दी गयी श्रद्धांजलि
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सुभाष पार्क में भारत पाक संघर्ष में शहीद हुए अपने देश के वीर जवानों और जान गंवाने वाले अपने देश के निर्दोष नागरिकों को दीप जलाकर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस दौरान कांग्रेस जनों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जवानों को हम युद्ध में शहीद जवानों व जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हमारे देश के पहलगाम में आतंकी हमला किया गया जिसके जवाब में हमारे देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी शिविरों को नष्ट किया और आतंकवादियों को मार गिराया, हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता शहर अध्यक्ष, रामजी, शाहिद तौसीफ, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, उषा यादव, हेलेन पैट्रिक, हमीर शाह जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






