बैतूल जिला एसपी ने वन स्टाप सेण्टर के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

बैतूल जिला एसपी ने वन स्टाप सेण्टर के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। तराव, चोलापुर क्षेत्र के रहने वाली मीरा सिंह ठाकुर पत्नी पत्रकार विश्वनाथ प्रताप सिंह बैतूल, मध्य प्रदेश वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत हैं। मीरा ने बताया कि कुछ परिवार समाज में ऐसे होते हैं कि जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर व दयनीय होती है जिसके कारण दिन रात मजदूरी, मेहनत करके मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

ऐसे ही एक वाक्या सामने आया। बैतूल जिला के कुछ मजदूर काम करने के वास्ते महाराष्ट्र के सोलापुर में मजदूरी करने गए थे वहां से उन्हें कर्नाटक भेज दिया गया। इनके परिवार वालों को इनकी कोई खोज खबर की जानकारी नहीं मिल रही थी तो परिजनों द्वारा प्रशासन से गुहार लगाया गया। प्रशासन द्वारा कई टीमें गठित करके मजदूरों को बंधक से आजाद कराया गया जिसके संदर्भ में बैतूल जिला के पुलिस अधीक्षक ने मीरा सहित अन्य संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला