HomeJaunpurअगर आप भी करते है शटल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर तो यह...

अगर आप भी करते है शटल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर तो यह खबर जरूर पढें…..

अगर आप भी करते है शटल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर तो यह खबर जरूर पढें…..

बदलापुर, जौनपुर। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली शटल एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। यह जानकारी रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के अधीक्षक मनोज यादव ने दी है।

बताया कि दिल्ली से चलकर मालदा टाउन तक जाने वाली 13414 डाउन एक्सप्रेस, 12 238 जम्मू तवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13240 कोटा से होकर पटना तक जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस, 12 32 28 देहरादून से चलकर हावड़ा तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सुल्तानपुर के बजाय प्रतापगढ़ होकर जाएगी। रेल पथ पर अनुरक्षण कार्य के चलते रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के रेल पथ के वरिष्ठ अभियंता मनोज केशरी ने बताया कि निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लाक के तहत रेल गेट समाप्त कर अंडर पास का निर्माण कार्य होगा। जिसके लिए सुबह सात बजे से अपरान्ह तीन बजे तक मेगा ब्लाक रहेगा। बताया कि रेलवे क्रासिंग फत्तूपुर में भी अनुरक्षण कार्य चलेगा। इसलिए ट्रेन संख्या 20401 व 20402 शटल एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी लखनऊ जहां आज नहीं चलेगी वहीं चार एक्सप्रेस ट्रेन में रूट परिवर्तन किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read