सड़क दुर्घटना में पति की हुई मौत, पत्नी की हालत गम्भीर

सड़क दुर्घटना में पति की हुई मौत, पत्नी की हालत गम्भीर

निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की भोर में अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर दर्शन करने जा रहे दंपती की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिससे कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय पति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार लेडुआई (मिर्जामुराद) निवासी गणेश मिश्रा उम्र 28 वर्ष अपने दूसरे वैवाहिक वर्षगांठ के दिन अपनी पत्नी प्रिया मिश्रा उम्र 25 वर्ष को साथ ले बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर मिर्जापुर स्थित अदलपुर शीतला धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे कि खजूरी के निकट प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर पहले से खड़े ट्रक में उनकी बुलेट मोटरसाइकिल जा भिड़ी। जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपती को एंबुलेंस की सहायता से वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में ही पति की मौत हो गई।

घायल पत्नी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था, उसको एक 4 माह की बेटी भी है। क्षेत्र के ही एक फार्मेसी कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर अहमदाबाद में एक दवा कंपनी में काम करता था। 10 दिन पूर्व वह अपने गांव आया था। रविवार शाम को ही वापस अहमदाबाद जाने का उसका टिकट भी था। घटना की सूचना परिवार को मिलते ही कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। आसपास के पड़ोसियों ने भी अपने घरों में चूल्हे नहीं जलाएं।
थाना प्रभारी मिर्जामुराद आनंद चौरसिया ने बताया कि परिवारजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहन देते हैं दुर्घटना को आमंत्रण
लोगों की माने तो खजूरी से रखौना तक का क्षेत्र दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र हो गया है। तमाम ट्रक व अन्य वाहन अवैध रूप से सड़क किनारे ही पार्क कर दिये जाते हैं जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनायें हो रही है। फिर भी मिर्ज़ामुराद पुलिस सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला