पेंशनर की मृत्यु के उपरान्त परिजन कोषागार को करें सूचित

पेंशनर की मृत्यु के उपरान्त परिजन कोषागार को करें सूचित

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे प्रकरण जिसमें पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु हो जाने के उपरांत उनके परिजनों द्वारा इसकी सूचना संबंधित कोषागार को नहीं की जाती है जिसके फलस्वरुप सरकार द्वारा पेंशन/पारिवारिक पेंशन का भुगतान जारी रखा जाता है तथा बाद में अधिक भुगतान की वसूली की कार्यवाही करनी पड़ती है जिसके दृष्टिगत उन्होंने समस्त संबंधितों से अपील करते हुए कहा है कि यथा स्थिति पेंशन/पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु हो जाने पर इसकी सूचना संबंधित कोषागार को तत्काल प्रदान करें, यह पेंशनर/पारिवारिक पेंशन के परिजनों का नैतिक एवं विधिक कर्तव्य है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि ऐसे किसी भी प्रकरण में अनियमित भुगतान की धनराशि अनाधिकृत है जिसकी वसूली बैंक के माध्यम से अथवा भू राजस्व के बकाए के रूप में वसूल किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला