आग लगने से घर जला, हजारों का हुआ नुकसान
रवि किशन साहू
शिवहर (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशनपुर मानसिंह में टावर ग्रिड के पास लालबाबु चौधरी के घर में अहले सुबह 4 बजे के करीब अचानक आग लग गया। जिसके कारण घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

वहीं लालबाबू चौधरी ने बताया कि घर में रखे अनाज, कपड़े, नगद 45 हजार रुपए तथा अन्य सामान भी जल गया है। घर में माल जाल भी बंधे थे लेकिन उसे किसी तरह जलने से बचा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







