स्वतंत्रता के आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता का रहा योगदान: एसडीएम
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर कलमकारों का हुआ सम्मान
तेजस टूडे सं.
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस सम्मान समारोह गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस हर साल 30 मई को मनाया जाता है। जो देश के पहले हिंदी अखबार उदंत मार्तंड की शुरुआत की याद में मनाया जाता है।
यह अखबार 30 मई 1826 को कलकत्ता से शुरू हुआ था और इसका आखिरी अंक 11 दिसंबर 1827 को प्रकाशित हुआ था। इस अखबार के संपादक कानपुर के पंडित जुगुल किशोर शुक्ल थे। उप जिलाधिकारी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन न केवल हिंदी पत्रकारिता के इतिहास को याद करने का अवसर है, बल्कि आज के पत्रकारों को उनकी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह ने भी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृभाषा होने के चलते हिंदी पत्रकारिता ने भारत में स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सामाजिक सुधारों तक कई आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता के समय छिप-छिप कर अखबार निकालना और समाचारों का संकलन बहुत ही कठिन कार्य था लेकिन राष्ट्रहित में उस समय भी पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर अंग्रेजों के खिलाफ लिखते थे और समाचार को जन-जन तक पहुंचाते थे। उन्होंने पत्रकारों को पॉजिटिव सोच के साथ परिमार्जित खबर लिखने के लिए भी प्रेरित किया। शैलेंद्र अग्निहोत्री ने पत्रकारों को असीम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र और लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने में पत्रकारिता का अपना अहम स्थान है और उसमें कलम के धनी पत्रकारों का अहम योगदान रहता है। नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने भी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन उद्बोधन करते हुए आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक सुशील शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता में सम्मान लेने के लिए महर्षि नारद की तरह सच्ची और तात्कालिक पत्रकारिता करनी होगी। उन्होंने जहां आए हुए लोगों का अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया वहीं संगठन के लोगों को आईडी कार्ड देते हुए अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वागत सम्मान भाषण करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व प्रवक्ता अशोक त्रिवेदी ने अपनी हास्य कविताओं से लोगों को लोटपोट कर दिया। गोष्ठी का सफल संचालन संगठन के प्रवक्ता मोहम्मद याकूब खान ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री संगठन देवेश अग्निहोत्री, महासचिव अशोक शुक्ला, उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनंत विजय सिंह, सचिव विजय सिंह, अवनीश पांडे, उमेश सिंह, चंदन त्रिवेदी, आदर्श सिंह बघेल, खीरो अध्यक्ष शिवराम सिंह, डलमऊ अध्यक्ष संतोष मौर्य, सेमरी अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, शिवम गुप्ता,सरेनी महामंत्री अभय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के मंच पर चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक पब्लिक स्कूल और बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की दो बालिकाओं को बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अविनाश सिंह, राम प्रताप सिंह, राजेश सिंह फौजी, अरुण कुमार सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, शिव प्रकाश पांडे, चंद्रप्रकाश पांडे, मनोज अवस्थी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रोहित सोनी, अप्पू शर्मा, मृत्युंजय बाजपेई, कौशलेंद्र कंचन, शेर बहादुर सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, रवि शंकर बाजपेई, मोहम्मद परवेज, ओम प्रकाश शुक्ला, अभिषेक शर्मा, प्रदीप लोधी, देवेंद्र अवस्थी, रामबाबू गुप्ता, विकास तिवारी, मृदुलेश त्रिपाठी, पंकज जायसवाल, अजय प्रताप सिंह, शिवराज वर्मा, संतोष तिवारी, विजय तिवारी, दिवाकर तिवारी, आकाश वर्मा, रमाशंकर शुक्ल, अरविंद सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, अजय चौरसिया, राम मोहन, मुकेश तिवारी, दीपक त्रिवेदी, आशीष तिवारी, बृजेश मौर्य, सोनू शुक्ला, सतीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






