सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को दी गई विदाई
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 02 उपनिरीक्षकों व 01 मुख्य आरक्षी चालक को क्षेत्राधिकारी लाइन/नरैनी कृष्णकान्त त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे विदा किया गया।
गौरतलब हो कि जनपद के 2 उपनिरीक्षक व 1 मुख्य आरक्षी चालक अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए इनमें उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र वर्मा सम्मन सेल, उपनिरीक्षक अशफाक हुसैन पुलिस लाइन बांदा तथा मुख्य आरक्षी चालक रमेश बहादुर पुलिस लाइन बांदा शामिल हैं। सम्मान समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बांदा वेदमणि मिश्र सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारीजन आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






