दिल दहला देने वाली घटना, ससुर को फोन कर कहा, मैंने अन्नू व कविश को मार डाला | #TejasToday
पानीपत, पीएमए। पानीपत के सिवाह गांव में बाउंसर पति रमेश उर्फ मेषी ने पत्नी अनुरीता उर्फ अन्नू की चुन्नी से व 13 महीने इकलौते के बेटे कविश की हाथ से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद ट्रेन के आगे लेटकर खुद की भी जान दे दी। इस दिल दहला देने वाली घटना से ग्रामीण सन्न हैं। वहीं इकलौती बेटी व दोहते की मौत से पिता सोनीपत के नयाबांस गांव के रणबीर सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
बिजली निगम में लाइनमैन रणबीर सिंह ने बताया कि वीरवार को सुबह 11 बजे बेटी अन्नू ने प्रेमलता को काल कर कहा था कि शाम को मायके लौट आएगी। फिर छोटे भाई नीरज की शादी की तैयारी करेगी। कपड़े खरीदने हैं। दामाद ने काल कर कहा कि पापा मैंने अन्नू व कविश को गला घोंटकर मार डाला। अब खुद भी मरने जा रहा हूं। वारदात के बाद एसपी शशांक कुमार सावन, एएसपी पूजा वशिष्ठ और सेक्टर-29 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।
अन्नू का छोटा भाई नीरज रेलवे पुलिस में सिपाही है। 25 मई को नीरज ने नई कार खरीदी थी। तब अन्नू पति के साथ मायके गई थी। उसी दिन वापस ससुराल भी लौट आई थी। 30 मई को नीरज की शादी होनी थी, लेकिन लाकडाउन के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी थी। होटल मैनेजमेंट का कोर्स पास अन्नू की शादी जनवरी 2018 में हुई थी।
सिवाह गांव के संदीप ने बताया कि रमेश बेटे कविश के पैदा होने पर बहुत खुश था। वह गांव आता था तो बेटे को बाइक पर बैठाकर घूमता रहता था। बेटे को जान से ज्यादा प्यार करता था। वह और दोस्त हैरत में है कि रमेश ने कैसे कविश की हत्या कर दी है।
सिवाह गांव के निवर्तमान सरपंच खुशदिल कादियान ने बताया कि 6 फीट 2 इंच का मेषी नशे से दूर था। जिम का शौकीन था। वह युवाओं को भी खेलने के लिए प्रेरित करता था। पिता पालेराम ने ऑटो चलाकर बच्चों की परवरिश की। बड़ा भाई सुरेश है। सुरेश की पत्नी दिल्ली में नौकरी करती हैं। सबसे छोटा मौसी था। उसे बड़ी बहन मुकेश है। ससुर रणबीर सिंह ने बताया कि रमेश बड़े भाई से अलग हो गया था। घर पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ था, फिर भी दामाद बेटी व नाती के साथ 15 दिन पहले ही नए घर में शिफ्ट हुआ था। माता-पिता सुरेश के साथ रहते हैं। बुधवार को बेटी अन्नु ने फोन कर बताया था कि आटा पीसते हुए सास ने उसके साथ झगड़ा किया। तब उसने समझा दिया था।
#and, #handmade ,#said #andrea, #andyfletcher ,#andaluz ,#handcrafted ,#crafts, #createdtocreate, #beaded ,#crochetmood ,#feltingwork