जनता दरबार में 76 फरियादियों की हुई सुनवाई
राजीव कुमार पाण्डेय
भभुआ। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कक्ष में जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 76 लोगों ने डीएम से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को पूर्व की भांति शालीनता और गंभीरता पूर्वक सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। साथ ही शेष मामलों का विधि सम्मत निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद, राजस्व आदि विभागों से संबंधित छाया रहा। बता दें कि प्रत्येक शुक्रवार को विशेष तिथि के तहत जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा भी प्रत्येक कार्य दिवस को जिला पदाधिकारी द्वारा यह कार्यक्रम संचालित करवाया जा रहा है। डीएम के चुनावी कार्यों में व्यस्त रहने एवं आचार संहिता लागू होने के वजह से बीच में यह कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए बंद हो गया था किंतु मतगणना के बाद से पुनः इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा नियमित तौर पर जनता दरबार लगाए जाने के कारण अधिक से अधिक जिलावासियों को समस्याओं से निजात मिल रहा है। लोग डीएम की कार्यशैली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















