Wednesday, April 22, 2026
HomeTrendingवृंदा नगर विकास समिति के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल

वृंदा नगर विकास समिति के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल

-

  • वृंदा नगर विकास समिति के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल

  • गुलाब की पंखुड़ियों से कालोनीवासियों ने मंत्री संग जमकर खेली होली

  • होली भाईचारे का पर्व, होली मिलन से समाज को एकजूट करने का प्रयास: रविन्द्र जायसवाल

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/बीके सिंह
वाराणसी। वृंदा नगर विकास समिति द्वारा बीते शनिवार क़ो होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन वृंदा नगर कॉलोनी टकटकपुर में हु जहां। गुलाब की पंखुड़ियों और अबीर-ग़ुलाल संग कॉलोनीवासियों ने जमकर होली खेली। सांस्कृतिक आयोजन में प्रसिद्ध गायिका रिंकी सिंह ने होली के एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम क़ो रंगमय बना दिया। ‘आज बिरज में होली रे रसिया… होली खेले मसाने में जैसे गीतों पर कॉलोनीवासियों ने जमकर ठुमके लगाये। वहीं प्रसिद्ध गायक सुरेन्द्र सिंह एवं मनीष यादव ने अपने गायकी के रंग से लोगों क़ो सराबोर कर दिया। समिति के सभी सदस्यों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। एक मंच पर एकत्र होकर कॉलोनीवासियों ने आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार रवींद्र जायसवाल ने वृंदा नगर विकास समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है जो समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। कॉलोनीवासी एक—दूसरे के काम आने वाले पड़ोसी होते हैं। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से भाईचारा बढ़ता है।
मुख्य अतिथि का स्वागत समिति के संरक्षक कमलेश नारायण सिंह व अध्यक्ष उदयभान सिंह ने अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि पाण्डेयपुर के कर्मठ पार्षद अशोक मौर्या का सम्मान समिति के वरिष्ठ सदस्य शिवशंकर सिंह और बी. सिंह ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और माल्यार्पण करके किया। वहीं विशिष्ट अतिथि सरसौली की पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल का सम्मान गीता सिंह और कान्ति सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद सरसौली राजेंद्र पटेल का सम्मान चंद्रदेव सिंह व श्याम नारायण यादव ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर किया। विशिष्ट अतिथि चंदौली सांसद के प्रतिनिधि नवीन सिंह का सम्मान अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण करके जितेन्द्र सिंह एडवोकेट एवं पवन सिंह ने किया। कार्यक्रम में समिति के सबसे वरिष्ठ सदस्य सुबोध चंद सामंत उर्फ़ बंगाली दादा का सम्मान समिति के संरक्षक और अध्यक्ष ने शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण करके किया।
महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में आये अतिथियों, गणमान्य जनों और कॉलोनीवासियों क़ो धन्यवाद प्रेषित करके आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष पंकज सिंह अतिथियों क़ो समुचित स्थान देने के साथ देख-रेख में लगे रहे।
इस अवसर पर जिलेदार सिंह, रामनगीना सिंह, बंश बहादुर सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, डी.के सिंह, राजीव सिंह, अवध बिहारी पाठक, विजय सिंह एडवोकेट, एसके पाण्डेय, अनूप श्रीवास्तव, संजीव सिंह, प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, गोविन्द सिंह, गोपाल राय, मनोज मिश्रा, अवधेश सिंह, मनोज सिंह, कन्हैया तिवारी, दिगम्बर सिंह, दिनेश मिश्रा, डॉ एसएस यादव, यूबी सिंह, विनोद सिंह, रवि प्रकाश सिंह, विवेक सिंह, दिनेश प्रताप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें बागवानी एवं भूसा जलकर खाक, फसल कटने से टला बड़ा नुकसानतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी कालपी, (जालौन)।...

सड़कों पर मौत का खेल

सड़कों पर मौत का खेल हाईवे पर लोडर में ठूंसकर भरे लोग, आरटीओ की लापरवाही उजागरतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई, (जालौन)। रावतान स्टेट हाईवे पर...

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजिततेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें...

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारी

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारीतेजस टूडे ब्यूरो बृजेन्द्र कुमार सुमेरपुर, हमीरपुर। राजकीय नलकूपों की दुर्दशा को ठीक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा बुलाई गई...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular