गरीबों को खाद्य सामग्री देकर मनाया बिटिया का जन्मदिन

शिक्षकों के घर पर हो मूल्यांकन कार्य या स्थगित कर दिया जाय जौनपुर (टीटीएन)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक वीडियो संचार माध्यम से हुई जिसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा उप मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को प्रेषित पत्रों पर जनपदीय संयोजक सुधाकर सिंह की अध्यक्षता वाली कोर ग्रुप समिति ने पत्रों में प्रेषित संदर्भों पर चर्चा किया। साथ ही शासन के निर्देश पर प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा के आदेश पर चर्चा की गयी। इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि समस्त शिक्षकों की सहमति है कि जब केन्द्र सरका ने लॉक डाउन की अवधि को 17 मई तक बढ़ा दिया है तो उस समय तक मूल्यांकन कार्य भी लेना व्यवहारिक नहीं है। आवागमन की समस्या होने से शिक्षक अपने घर से मूल्यांकन केन्द्र तक नहीं पहुंच पायेंगे। किसी तरह केन्द्र तक पहुंचने वाले शिक्षकों में समस्या उत्पन्न होने पर परिवार भी संकट में पड़ जायेगा। जान जोखिम में डालकर मूल्यांकन कराने की इच्छा से शिक्षक उद्वेलित हैं। शिक्षक नेता श्री सिंह ने सुझाव दिा कि उत्तरपुस्तिकाओं को शिक्षकों के आवास पर भेजकर मूल्यांकन कराया जाय या लॉक डाउन तक मूल्यांकन कार्य स्थगित रखा जाय। आनलाइन हुई विचार-विमर्श में नरसिंह बहादुर सिंह, अजय प्रकाश सिंह, प्रेमचन्द्र राय, प्रमोद सिंह, प्रविन्द्र सिंह, जयकिशुन यादव, जय प्रकाश सिंह, राम प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रकाश दुबे, अजय सिंह आदि शामिल रहे। उन्होंने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर लिये गये इस निर्णय की जानकारी लिखिक रूप से जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को भी अवगत करा दिया गया है।

मुस्ताक आलम मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के सामाजिक संगठन मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक मेंहदीगंज निवासी सुरेश राठौड़ ने आराजी लाइन क्षेत्र के प्रतापपुर, कुंडरिया, भोजपुर, अमीनी आदि गांव में खाद्य सामग्री मास्क और साबुन वितरित करके दर्जनों गरीब परिवारों को खाना खिलाकर अपनी बिटिया काम्या का तीसरा जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि भूखे व्यक्तियों को खाना खिलाना एक सच्ची मानव सेवा है। आज लॉक डाउन की वजह से बहुत से गरीब घरों में खाना नहीं बन पा रहा है तो हम लोगों ने सोचा कि क्यों न हम अपनी बिटिया का जन्मदिन घर के बजाय गरीबों की सेवा करके मनाया जाए। इस पुनीत कार्य में सुरेश राठौर की पत्नी भी मौजूद थे।

मुस्ताक आलम
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के सामाजिक संगठन मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक मेंहदीगंज निवासी सुरेश राठौड़ ने आराजी लाइन क्षेत्र के प्रतापपुर, कुंडरिया, भोजपुर, अमीनी आदि गांव में खाद्य सामग्री मास्क और साबुन वितरित करके दर्जनों गरीब परिवारों को खाना खिलाकर अपनी बिटिया काम्या का तीसरा जन्मदिन मनाया।

https://tejastoday.com/jaunpur-news-high-school-students-detention/

इस मौके पर उन्होंने बताया कि भूखे व्यक्तियों को खाना खिलाना एक सच्ची मानव सेवा है। आज लॉक डाउन की वजह से बहुत से गरीब घरों में खाना नहीं बन पा रहा है तो हम लोगों ने सोचा कि क्यों न हम अपनी बिटिया का जन्मदिन घर के बजाय गरीबों की सेवा करके मनाया जाए। इस पुनीत कार्य में सुरेश राठौर की पत्नी भी मौजूद थे।

 

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
deepak jaiswal
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *