HomeJaunpurघनश्याम जायसवाल चुने गये शाहगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष

घनश्याम जायसवाल चुने गये शाहगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष

घनश्याम जायसवाल चुने गये शाहगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की ऐतिहासिक संस्था श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव 2025-26 के लिए रविवार को गांधीनगर कलेक्टरगंज हुआ। इस मौके पर घनश्याम जायसवाल को रामलीला समिति शाहगंज का अध्यक्ष चुना गया जिनकी देख—रेख में कई वर्षों से रामलीला होता आ रहा है। श्री जायसवाल रामजी की सेवा में हमेशा लगे रहते हैं। फिलहाल इनके कार्यकाल में समिति और ऊंचाइयां प्राप्त करेगी। लोगों को बधाइयां देने का ताता लगा हुआ है। अध्यक्ष चुनने के उपरांत वहां पर उपस्थित संरक्षक मंडल ने माल्यार्पण करके घनश्याम जायसवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप वर्मा एडवोकेट, सचिन वर्मा एडवोकेट, धीरज पाटिल, शिंपू अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, श्रीराम गुप्ता, उमेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, कालीचरन, चेतन सोनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read