गौराबादशाहपुर पुलिस ने लेखपाल पर हमला करने वाले को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे सं.
विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। हल्का लेखपाल अभिषेक कुमार उपरोक्त द्वारा आईजीआरएस की प्रार्थना पत्र राजकीय कार्य की जाँच में ग्राम बगथरी पहुंचे तभी विपक्षीगण द्वारा गाली देते हुए सरकारी दस्तावेज को फाड दिया गया। जान से मारने की नियत से आवेदक का गला दबाया गया। लोगों द्वारा बचाने के बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारा—पीटा गया व जान से मारने की धमकी दी गयी जिससे मौके पर अफरा—तफरी का माहौल हो गया था। उक्त घटना के पश्चात लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह मय हमराह द्वारा सूचना के आधार पर ग्रामोदय इण्टर कालेज के पास से वांछित अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम बगथरी थाना गौराबादशाहपुर को हिरासत पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रदीप सिंह, हे0का0 श्रीराम प्रसाद एवं हे0का0 लल्लन शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।