5वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व विधायक झाऊ लाल यादव

5वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व विधायक झाऊ लाल यादव

आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव को 1991 के चुनाव में हराकर निर्दलीय रूप में जीतने वाले झाऊ लाल यादव की 5वीं पुण्यतिथि उनके परिवारी जनों ने अपने मित्रों शुभचिंतकों एवं समर्थकों के साथ रामनिवास गेस्ट हाउस पर परिसर में मनाई। इस पर वैदिक रीति से हवन करने के बाद आत्मा को जहां श्रद्धांजलि दी गई, वहीं उनके समर्थकों ने पूर्व विधायक झाऊ लाल यादव के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं जीवन पर प्रकाश डालते हुए भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में है जहां राजनीति के पथ पर पहुंचने वाले लोग अनैतिक तरीके से पैसा कमा कर एवं पीड़ित व्यक्ति की मदद नहीं कर रहे हैं, वहीं झाऊ लाल यादव एक ऐसे नेता थे जो पीड़ित व्यक्ति के लिए हर संभव मदद ही नहीं करते थे। वह स्पष्ट विचारों एवं अपनी आदर्शवादिता के लिए जाने जाते थे। वे आदर्श शिक्षक भी थे। इस अवसर पर सिरसागंज क्षेत्र के विधायक सर्वेश यादव, डॉ मुकेश वर्मा विधायक शिकोहाबाद, डा. दिलीप यादव पूर्व एमएलसी, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह, शिव प्रताप सिंह सपा नेता जसराना, प्रो. अजब सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिरसागंज, हरिशंकर यादव प्रधानाचार्य, अजब सिंह यादव एडवोकेट जसराना, डॉ राम कैलाश यादव भाजपा नेता, केहरी सिंह यादव, जगदीश यादव, विनीत यादव, रमेश चंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार राजेश द्विवेदी, सुरेश यादव, अब्दुल वाहिद, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, निर्मल चौधरी, डॉ राम कैलाश यादव, रामकेश यादव, आलोक यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम यादव ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक के पुत्र उपेंद्र यादव उर्फ लल्ला और पौत्र शिवा यादव ने स्व. यादव के बताए गए मार्ग पर चलकर समाजसेवा का संकल्प लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला