मामूली विवाद में लाइसेंसी असलहे से की फायरिंग, दो घायल

मामूली विवाद में लाइसेंसी असलहे से की फायरिंग, दो घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसके बाद आक्रोशित युवक ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। असलहे से फायरिंग करते युवक का वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की छानबीन में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानगंज थानां क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह सेफ्टी टैंक बना रहे थे। उनके ही पट्टीदार अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आक्रोशित गुड्डू सिंह का पुत्र घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और फायर कर दिया जिससे दो लोगों को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में लोग युवक को मना कर ही रहे है कि तभी उसने फायरिंग कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA