बच्चे मां सहित परिवार के साथ सैर सपाटे पर निकले। बाजार में खरीदारी की और खान पान कर मस्ती की। मातृ दिवस का नजारा पूरे कस्बा में देखने को मिला। हर किसी ने अपने ही अंदाज में मां के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया। इसके चलते बाजारों में उपहार, ज्वेलर्स, कपड़े इत्यादि की दुकानों पर भीड़ रही। उपहार विक्रेता दुकानदार गोविन्द राम, पारस वर्मा, सुमित वर्मा ने बताया कि मातृ दिवस को लेकर तमाम तरह के उपहार की बाजार में खूब मांग रही।





