संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, 35 बकरियां जलकर राख

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, 35 बकरियां जलकर राख

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के दिक्तन खेड़ा हिडइन गांव का है मामला
अनुभव शुक्ला
हरचंदपुर, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित हिडइन गांव में हड़कंप मचा जब बाडे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक साथ 35 बकरिया जिंदा जलकर राख हो गई। बताते चलें कि हरचंदपुर के हिडइन गांव में घांस-फूस का बाड़ा बनाकर बकरी पालन किया गया था जहां आधी रात को अचानक आग लग गई जब तक पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाती तब तक 35 बकरियों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

जली हुई बकरियों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। दरअसल हरचंदपुर थाना क्षेत्र के दिक्तन खेड़ा मजरे हिड़इन गांव निवासी श्रीपाल कुशवाहा पुत्र स्व.चंद्रिका प्रसाद का गांव के निकट बांस और घास फूस का बाड़ा बना है। वहां पर छोटी बड़ी 35 बकरी बंधी हुई थीं। श्रीपाल आज देर शाम करीब 7:30 बजे घर खाना खाने चले गए। इसी बीच बाड़े में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चीख-पुकार मचने पर दौड़े ग्रामीण आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए थे पर तब तक 35 बकरियां मौत के मुंह में समाहित हो चुकी थीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला