Friday, May 22, 2026
HomeJaunpurबाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र घायल | #TEJASTODAY

बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र घायल | #TEJASTODAY

-

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चकिया निवासी फूलचंद प्रजापति अपने बेटे दीपक के साथ मजदूरी करने जा रहे थे। वह बीबीपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से अर्जुन निषाद निवासी नवाबाद जंगल बाइक से आ रहा था। दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें फूलचंद व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चकिया निवासी फूलचंद प्रजापति अपने बेटे दीपक के साथ मजदूरी करने जा रहे थे। वह बीबीपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से अर्जुन निषाद निवासी नवाबाद जंगल बाइक से आ रहा था। दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें फूलचंद व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सौरभ​ सिंह सिकरारा, जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर था। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से गठबंधन से मल्हनी का उपचुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है, ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। हमने सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करें। बुधवार को गोसाईगंज बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिसका दल होता है उसका बल होता है उसकी समस्याओं का हल होता है। 70 साल से जिन- जिन लोगो ने दल बनाया और अपनी समस्याओं का हल कर लिया। सभी समस्याओं का हल राजीतिक दल से ही सम्भव है। कहा कि जो गरीब, किसान, नौजवान है, मछुवारे है जो नदियों के किनारे बसे हुए है। जिले में कई नदियां बहती है ऐसे में हमारी संख्या बल यहां बहुत अधिक है। हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद 70 साल से इनको घुमाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं 13 जनवरी 2013 को निषादराज के किले पर संकल्प लिया। मैने 16 अगस्त 2016 में पार्टी का रजिस्टर कराया। 2017 में हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमे मल्हनी में हमारा प्रत्याशी रनर रहा। जबकि भाजपा यहां चौथे स्थान पर थी। 2019 में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रत्याशी चुनाव हार गई। मल्हनी में निषाद पार्टी रनर थी। अगर आज चुनाव नही होता तो जब पहला आदमी नही रहा तो दूसरे का नम्बर वैसे ही है। इसलिए निषाद पार्टी मल्हनी चुनाव लड़ेगी। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से चुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। इसीलिए सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करे। डा. संजय निषाद ने कहा कि वे हमारे बड़े भाई तो अपने छोटे भाई को भी बड़ा करने का धर्म बनता है। अब सहयोग करे। कोरोना के कारण हम भीड़ इकठ्ठा नही कर सकते लेकिन पदाधिकारियो के माध्यम से सन्देश दे रहे है कि मतदाताओं तक आप कैसे पहुंचोगे। अपमान सहकर जो अपमान सहता है राजनीति में वही सम्मान का हकदार होता है। इसलिए मतदाताओं के पास जाओ और सही- सही बात बताओ कि भाजपा ने क्या किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगो को बताओ कि भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्रालय दिया है, मत्स्य मंत्रालय दिया है, 20 हजार करोण रुपया दिया है। मछुआरों के लिए स्वास्थ्य बीमा दिया हैं, निषादराज किले को पर्यटन स्थल घोषित किया है जो चमक रहा है। उन्होंने भाजपा को बधाई दिया कि कम से कम श्रृंगेरपुर धाम की मिट्टी व निषादराज किले की मिट्टी है जहां भगवान राम को गले मिलाया, ऐसे जगह जहां भगवान राम को कष्ट में निषादराज ने गंगा पार लगाया था। वहां की मिट्टी और गंगाजल आएगा। राम मंदिर में भी निषादों का सहयोग है, सरकार बनाने में भी निषादों का सहयोग है। कहा कि जनता को जाओ समझाओ और अपने वोट को इकट्ठा करो क्योकि वोट से ही सारा पावर है। जो निष्क्रिय है उन्हें सक्रिय करेगे। और बूथ को मजबूत करेगे। ये तो पूरे प्रदेश की तैयारी चल रही है दुर्भाग्यवश यहां उपचुनाव हो रहा है। निषाद पार्टी रनर थी वही लड़ेगा। कहा कि इस सम्बंध में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर बातचीत में अच्छा परिणाम निकलता है। जौनपुर। जिले के मल्हनी क्षेत्र के खजुरा गांव में बड़े कदम फाउंडेशन ने मास्क वितरित किया। बतौर मुख्य अतिथि शिवांगी यादव ने समाजसेवी डा. लल्लन विश्वकर्मा के सहयोग से पूरे गांव में मास्क वितरित किया। इसके बाद फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत कोरोना महामारी को देखते हुए गांव में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया। जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक जिला संयोजक सुधाकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने जनपदीय संयोजन समिति और प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनपीएस की धनराशि के संबंधित खातों में नहीं जाना क्षोभ का विषय है। इसके बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को शीघ्र ही पहल करनी होगी। वरना इस कोरोना महामारी के समय में हम धरने के लिए विवश होंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह एवं जिला संयोजक सुधाकर सिंह ने आगामी विधान परिषद चुनाव में विजय के लिए बूथवार रणनीति बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। बैठक का संचालन सह संयोजक प्रमोद सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह, प्रेमचंद राय, रामप्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, डा. प्रविंद सिंह, संतोष सिंह, अजय सिंह, प्रशांत पांडेय, जय किशुन यादव, लाल साहब यादव आदि ने भाग लिया। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में लम्बे समय से हिन्दू युवा वाहिनी की इकाई भंग चल रही थी। जिसको देखते हुए गुरुवार को जिला उपाध्यक्ष हिमांशु के आवास पर जिलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे और जिला प्रभारी श्रीश मोदनवाल ने बैठक आयोजित की। जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं की सहमति से अक्षत अग्रहरी को नगर अध्यक्ष और रणवीर साहू रिंकू को नगर संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर भुवनेश्वर मोदनवाल, श्रीश अग्रहरि, नीलेश मौर्यवंशी, कुलदीप सिंह, शुभम अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिकरारा थाने पर कोरोना महामारी के मद्देनजर शासन द्वारा आदेश के बावजूद भी दोपहिया सवार लोग न तो मास्क लगाकर चल रहे है न तो हेलमेट लगाकर चल रहे है। ऐसे लोगों के साथ सिकरारा पुलिस कड़ाई से पेश आ रही है, और सरकारी आदेश का पालन करते हुए दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विगत कई दिनों से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी दोपहिया वाहन चालक सुधरने का नाम नही ले रहे है। कोई बिना मास्क लगाए गाड़ी चला रहा है, तो कोई बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा है तो कोई डबल सवारियों के साथ चल रहा है। ऐसे ही लोगों को सिकरारा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान के समय 104 गाड़ियों का चालान किया और 25000 रुपया सम्मन शुल्क वसूला और गुरुवार को दोपहर तक पुलिस नौ गाड़ियों का चालान कर चुकी थी 2100 रुपये सम्मन शुल्क वसूल चुकी थी और चेकिंग अभियान चालू था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: त्योहार को लेकर जिला शान्ति समिति ने की बैठक

त्योहार को लेकर जिला शान्ति समिति ने की बैठकतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति...

Jaunpur News: दूल्हा हत्याकाण्ड: आरोपियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना

दूल्हा हत्याकाण्ड: आरोपियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एहसान खान ने बड़उर गांव में शुरू किया आन्दोलन भूख...

Jaunpur News: बंद कमरे में युवक ने लगायी फांसी, परिवार में पसारा मातम

बंद कमरे में युवक ने लगायी फांसी, परिवार में पसारा मातम मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी तेजस टूडे सं. विनोद कुमार केराकत,...

Jaunpur News: लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में 4 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न

लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में 4 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्नतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। श्री ज्ञान भंडार पक्का पोखरा शाहगंज स्थित लिटिल जीनियस प्ले...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular