किसानों को सम्मान के साथ मिलती रहेगी किसान सम्मान निधि
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
हरहुआ, वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत औरां के पंचायत भवन पर बुधवार को किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण कैम्प का आयोजन हुआ। कैम्म में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक के के मौर्या ने कहा कि हर पात्र किसानों को उन्हें इस योजना का लाभ मिले।

कैम्प में कुल 108 मामले आएं जिससे 63 पात्र किसानों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया और 45 फार्म नये पात्र किसानों का भरा गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सुयश श्रीवास्तव, लेखपाल प्रिती गुप्ता, ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार, नमामि गंगे एलआरपी महादेव पटेल, जनसेवा केंद्र से प्रकाश पटेल, सफाईकर्मी सोमारू प्रसाद, गांव के किसान काशीनाथ, राजू पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, पांचू प्रसाद, राधा देवी, बिंदिया देवी समेत गांव के कई लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








