JAUNPUR NEWS : युवक को मारी गयी गोली, मछली पकड़ने को लेकर हुआ था विवाद

JAUNPUR NEWS : युवक को मारी गयी गोली, मछली पकड़ने को लेकर हुआ था विवाद

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरक्षा के चक चितसारी गांव में सई नदी घाट पर बुधवार को मछली मारने के विवाद में दूसरे पक्ष के युवक पेट में गोली मारकर फरार हो गया। घटना में घायल युवक ने दाहिने तरफ पेट में घुसी गोली को स्वतः निकाल परिजनों के साथ नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पहुँचा। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करतें हुए घायल को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा व क्षेत्राधिकारी सदर संत प्रसाद उपाध्याय घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों के गांव पहुँच गए।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टीराव गांव निवासी 26 वर्षीय अखिलेश निषाद पुत्र शिवराम व आशीष सरोज पुत्र स्व. नन्हे लाल घाट पर मछली पकड़े गए थे। इस दौरान सिकरारा थाना क्षेत्र के लेधुआ गांव निवासी कुछ युवकों से विवाद हो गया। गोली से घायल अखिलेश ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि लेधुआ निवासी सौरभ यादव व श्याम उपाध्याय व अज्ञात युवकों से विवाद व मारपीट के दौरान नाराज युवक ने अखिलेश को लक्ष्य कर गोली मार फरार हो गए जबकि आशीष के कान में मामूली चोटें आई।

बताते हैं कि घायल युवक ने गोली स्वतः निकालकर बाद में पुलिस को सौप दिया। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने उसे नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गये जहां बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों के घर रवाना हो गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो नामजद एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला