मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ पाने के लिये आवेदन आमंत्रित
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट योजना व मत्स्य पालक कल्याण कोष हेतु मत्स्यकीय परियोजनाओं के लाभ से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों द्वारा आनलाइन आवेदन 30 मई से 15 जून तक किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तथा सामान्य एवं पिछड़ी जातियों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि अनुदान के अतिरिक्त शेष धनराशि लाभार्थी अंश है जिसे लाभार्थी द्वारा स्वयं के संसाधन अथवा बैंक ऋण के माध्यम से किया जायेगा एवं सभी परियोजनाओं में अनुदान बैंक इण्डेड है। परियोजनाओं से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी विकास भवन अमेठी स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय एवं विभागीय वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








