किसान दिवस में कृषकों ने बतायीं समस्याएं

किसान दिवस में कृषकों ने बतायीं समस्याएं

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ जहां जिला पंचायत सदस्य डा अवधेश वर्मा, प्रगतिशील किसान राम किशोर पटेल, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला कृषि अधिकारी ने विगत किसान दिवस में कृषकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों के सम्बन्ध में विभागों की अनुपालन आख्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत के निस्तारण की बिन्दुवार समीक्षा किया। कृषकों ने कृषि से सम्बन्धित अपनी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया जहां मुख्य रूप से नहरों की सफाई एवं सफाई के उपरान्त प्रबन्धन, ड्रेनों की सफाई, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत ऋण स्वीकृति, पम्प नहरों में पानी की आपूर्ति आदि के बारे में कृषकों द्वारा अपनी समस्याएं प्रस्तुत की गईं।जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। आगामी किसान दिवस में चकबन्दी विभाग के अधिकारी, खनन अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक को भी बुलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। खरीफ फसल सत्र में पानी की निर्बाध आपूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। ड्रेनों की सफाई कार्य का निरीक्षण उपजिलाधिकारियों के माध्यम से कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। सभी अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का यथा सम्भव समय से निस्तारण कराया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA