Homeबिहारदो बच्चों की मौत के बाद झोलाछाप डाक्टर गिरफ्तार

दो बच्चों की मौत के बाद झोलाछाप डाक्टर गिरफ्तार

दो बच्चों की मौत के बाद झोलाछाप डाक्टर गिरफ्तार

मिलन सिंह
बिहार। जिले में दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरियाव गांव में दो बच्चों की इलाज में लापरवाही बरतने पर मौत मामले में दुर्गावती पुलिस ने सरियांव गांव में अवैध निजी क्लिनिक संचालित कर रहे यूपी के चंदौली जिला का रहनेवाले झोलाछाप चिकित्सक मुकेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दुर्गावती पीएचसी के प्रभारी ने उक्त क्लिनिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया।

दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि रवि राम के दो बच्चे बीते 18 मई 2022 दिन बुधवार को डायरिया की चपेट में आने से बीमार हो गये थे। उक्त क्लिनिक पर इलाज में लापरवाही बरता गया। जब बच्चों की हालत बिगड़ी तो रेफर कर दिया गया। जिसके बाद दोनों बच्चों की मौत हो गयी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की और जांच में मामला सही पाये जाये पर बुधवार को मामले में पीएचसी प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दुर्गावती पुलिस ने फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के जांच में चिकित्सक के पास कोई डिग्री नहीं था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read