अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल पूरनपुर की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पूरनपुर इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार हो गया। संगठन से जुड़े नगर के 22 व्यापारियों को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा ने मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही 5 नये नामों की भी घोषणा की गई। नगर के अनेक सम्मानित व्यापारी संगठन के परिवार में शामिल हुए। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारी एकता को नई ऊर्जा देने का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश वर्मा, महेश वर्मा, नगर मंत्री पद पर रेहानत खान, आशिक नूर, फिरासत खान, लखविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज जैन, राजेंद्र गुप्ता, राजीव खंडेलवाल, नगर उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, मोहम्मद अमन, युवा टीम में उपाध्यक्ष गर्व खन्ना, अभिषेक वर्मा, मयंक वर्मा, मंत्री रोहित वर्मा, अमित वर्मा, मोहम्मद रिजवान शम्मी, उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, शरद वर्मा, शानू गुप्ता शामिल हैं।













