6 जून तक जमा कर सकते हैं साक्ष्य: एडीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि 19 व 20 मई की रात्रि में घटित पुलिस मुठभेड़ की घटना, जिसमें आत्मरक्षार्थ जवाबी पुलिसिया कार्यवाही में 1 लाख रूपये का इनामी वांछित अपराधी सोनू पासी उर्फ भुर्रे पासी पुत्र निरमोही निवासी ग्राम कादीपुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा की मृत्यु हो गयी थी।
इस घटना की मजिस्टीरियल जांच जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में उनके द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि इस घटना के सम्बन्ध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी है तो वह 6 जून को या उसके पूर्व किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित/मौखिक कथन/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






