रोडवेज बस में पैसे लेकर बिना टिकट यात्रा कराने पर नपे ड्राइवर-कण्डक्टर
आरके धनगर
मथुरा। डिपो को चूना लगा रहे ड्राइवर कंडक्टर को मथुरा बाजना रोड पर सचल दल चेकिंग टीम ने 10 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। रोडवेज विभाग को मिल रही लगातार शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को एआरएम मदन मोहन शर्मा के नेतृत्व में सचल दल चेकिंग इकाई टीम ने छापा मारा जिसमें मथुरा डिपो की बस जोकि मथुरा डिपो से सवारियां भरकर टैटी गांव जा रही थी लगभग सुबह 7 बजे चालक लखपत सिंह एवं परिचालक श्याम सिंह संविदा कर्मी के द्वारा बस में 10 सवारियों को बिना टिकट यात्रा कराते हुए पकड़ा जब यात्रियों से पूछा गया कि आपने टिकट क्यों नहीं लिए तो यात्रियों ने बताया कि हमने तो पूरे पैसे दिए हैं कंडक्टर ने टिकट ही नहीं दिया और कह दिया किबैठ जाओ कोई बात नहीं इसको लेकर सचल दल इकाई टीम चेकिंग प्रभारी दिनेश कुमार ने चालक परिचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई और सभी यात्रियों को टिकट दिलवाई। चेकिंग के दौरान राकेश सिंह एटी आलोक शर्मा मुकेश कुमार उपाध्याय एवं क्षेत्रीय प्रबंधक एआरएम सहित अन्य सचल दल टीम मौके पर रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






