डॉ. सन्तोष जायसवाल ने नये प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

डॉ. सन्तोष जायसवाल ने नये प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

जीपी सोनी
बिहार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को भाजपा का नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिये जाने पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कैमूर के जिलाध्यक्ष डॉ. सन्तोष जायसवाल ने अपनी पूरी टीम की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि नए प्रदेश अध्यक्ष माननीय सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में निश्चित रूप से पार्टी और मजबूत होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी की अगुआई में बिहार भाजपा आगे बढ़ेगा और आने वाले चुनाव में पूरा बिहार भाजपामय हो जाएगा। श्री सम्राट चौधरी जी जब मंत्रिमंडल में थे तब भी बिहार के प्रत्येक जिले में अपने कार्यो की समीक्षा करते थे और पूरा बिहार घूमते रहते थे, बहुत ही सहजता और सरलता से किसी से भी मिलते थे।

डॉ. सन्तोष जायसवाल ने कहा कि जैसे अपने मंत्रीमंडल को चमकाने का काम किये ठीक वैसे ही बिहार प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को भी सम्मान देने का काम करेंगे और पूर्ण विश्वास है कि बिहार भाजपा को भी तरक्की पर ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि नए प्रदेश अध्यक्ष युवा हैं और युवाजोश के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे।

डॉ. जायसवाल ने आगे बताया जब भी चिकित्सक संघ के द्वारा सेमिनार या चिकित्सक सम्मान समारोह होता था चाहे पटना की बात हो या सासाराम या पूरे बिहार में कहीं भी माननीय मंत्री रहते हुए सम्राट चौधरी जी अवश्य ही आते थे और हमलोगों का हौसला बढ़ाते थे। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कैमूर टीम की तरफ से बहुत-बहुत बधाई दी गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent