डीएम-एसपी ने मण्डल कारागार का किया निरीक्षण
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारागार का निरीक्षण करते हुए यहां निरुद्ध माफिया मुख्तार अंसारी समेत अन्य बंदियों की बैरकों की तलाशी लेते हुए गहनता से जांच की गई। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे के साथ ही सुरक्षा में तैनात बंदी रक्षकों की जांच पड़ताल की गई। हालांकि निरीक्षण के दौरान अफसरों को सब कुछ ठीक मिला।

बताया गया कि जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अभिनंदन गुरुवार को दोपहर अचानक मंडल कारागार पहुंच गए। इस दौरान जहां सभी बैंरकों की तलाशी की गई है, वहीं माफिया मुख्तार अंसारी के बैरक की अफसरों ने गहनता से जांच की। सीसीटीवी कैमरे के साथ सुरक्षा में तैनात बंदी रक्षकों की भी गहनता से जांच की गई। डीएम और एसपी ने पूरे जेल का चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। मुख्तार अंसारी के बैरक की गहनता से जांच की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर के मंडल कारागार अधीक्षक से डीएम व एसपी ने जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अफसरों को बैरकों से संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। गौरतलब है कि माफिया मुख्तार अंसारी यहां मंडल कारागार की बैरक नंबर 15 में निरुद्ध है। पुलिस व प्रशासन द्वारा मंडल कारागार में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बावजूद उसके समय-समय पर जिले के आला अधिकारी जेल का औचक निरीक्षण करते रहते हैं। कई बार मुख्तार अंसारी के बैरक से संदिग्ध चीजें बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









