डीएम—एसपी ने ली कानून व्यवस्था एवं अभियोजन सम्बन्धी बैठक

डीएम—एसपी ने ली कानून व्यवस्था एवं अभियोजन सम्बन्धी बैठक

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में गुरूवार को कानून व्यवस्था एवं अभियोजन तथा नारकोटिक्स के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने सम्मन तामीला के सम्बन्ध में सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि तामीला में प्रगति करायें। गवाहों की उपस्थिति के सम्बन्ध में कहा कि जो उपस्थिति होनी चाहिए वह नहीं है, इस पर सभी थाना प्रभारी विशेष ध्यान देकर उपस्थित कराए। टॉप 10 अपराधियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अरूण सिंह ने कहा कि जो चिन्हित मुलजिम है, उन्हें हम कोर्ट तक नहीं ले जा रहे हैं, इसमें सक्रिय होकर हाजिर कराए। टॉप टेन अपराधी माफिया जो चिन्हित है, उनकी मॉनिटरिंग एडीजी के यहां से भी होती है, कार्य न करने पर सम्बन्धित थानाध्यक्ष के ऊपर कार्रवाई होगी। ओवरलोडिंग व खनन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर चेक करें। उन्होंने कहा कि पुलिस, राजस्व, खनन की संयुक्त टीम महीने में 2—3 बार अभियान चलाकर जांच कराए। आबकारी अधिकारी को उन्होंने निर्देशित किया कि आबकारी व पुलिस की संयुक्त रूप से छापामारी करें, किसी प्रकार की जहरीली शराब नहीं बिकनी चाहिए। सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि सघन अभियान चलाकर जांच करें। जिलाधिकारी ने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि किसी प्रकार की समस्या है तो बताएं।
इसके बाद 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा व 22 जुलाई को श्रावण मास प्रारंभ के सम्बन्ध में परिक्रमा मार्ग, रामघाट, पालेश्वर नाथ, परानु बाबा (चर) सोमनाथ मन्दिर के व्यवस्थाओं के बारे में निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख मंदिरों में साफ सफाई, पार्किंग की व्यवस्था, लाइट आदि व्यवस्थाओं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरुष व महिला की अलग-अलग लाइन होनी चाहिए। प्रमुख मंदिरों में पुलिस की व्यवस्था कुछ शादे ड्रेस में होनी चाहिए, किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। राजापुर में तुलसी महोत्सव का भी आयोजन होता है, उसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जो कावड यात्रा राजापुर व बांदा से आते हैं, उनकी संयोजक से बात कर ले एवं बॉर्डर टू बॉर्डर पर रिसीव कराए। उन्होंने कहा कि धारकुंडी आश्रम में गुरु पूर्णिमा के दिन भीड होती है, वहां पर भी सुरक्षा बल की व्यवस्था होनी चाहिए। त्योहारों को देखते हुए उन्होंने कहा कि स्काई ब्रिज पर भीड की संभावना बढ सकती है, वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराए। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि शासन का निर्देश है कि ट्रैक्टर से भीड नहीं आनी चाहिए। सभी थानाध्यक्ष सतर्क रहे एवं वही पर रोककर चालान कराए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, अभियोजन अधिकारी दिनेश त्रिपाठी, जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेंद्र सिंह, जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA