डीएम—एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक अरूण सिंह ने शनिवार को कोतवाली कर्वी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जिसमें उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्ताण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुरूप थाना समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाय और समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर न भटकना पडे। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच अब फरियादियों के मोबाइल पर बात कर की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाडा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर तथा राजस्व और पुलिस द्वारा संयुक्त गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं, ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर भटकना न पडे। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं सम्बन्धित शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। इस अवसर पर तहसीलदार कर्वी वाचस्पति, कोतवाली कर्वी प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















