HomeTrendingडीएम—एसपी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से संवाद करके जानी...

डीएम—एसपी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से संवाद करके जानी वितरण व्यवस्था

  • डीएम—एसपी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से संवाद करके जानी वितरण व्यवस्था

  • कहा: गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, होम डिलीवरी से निर्बाध आपूर्ति के दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। जनपद में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने उरई स्थित भारत गैस एजेंसी छीरसागर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी में गैस सिलेंडरों के भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने एजेंसी परिसर में मौजूद उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर गैस आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी एवं आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध ढंग से होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये जायं जिससे आपूर्ति निर्बाध बनी रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि कई बार उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो पाता है जिससे बुकिंग में कठिनाई होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं के लिए आईवीआरएस, मिस्ड कॉल, गूगल पे, फोन पे, व्हाट्सएप के माध्यम से वैकल्पिक बुकिंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कोई भी उपभोक्ता गैस बुकिंग से वंचित न रहे। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाय।
इस अवसर पर जिलापूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला आदि सहित संबंधित अधिकारी व एजेंसी के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read